Molitics Logo
होम चुनाव Delhi Poll: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई को मिली जांच मंजूरी
चुनाव

Delhi Poll: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई को मिली जांच मंजूरी

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के लिए मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो SBI ने आय से अधिक संपत्ति के |

Delhi Poll: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई को मिली जांच मंजूरी
फोटो: Satyendar Jain, AAP, CBI,
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के लिए मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी प्राप्त कर ली है। इस मामले में सीबीआई ने 4 जनवरी को पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने सत्येंद्र जैन पर आय के मुकाबले अत्यधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है। 

इस आरोपपत्र के आधार पर, अब राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में रहा है और इस पर सीबीआई की जांच भी चल रही थी। पिछले साल नवंबर में, सीबीआई ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल करने के लिए दिल्ली के मुख्य सचिव और उपराज्यपाल कार्यालय को मंजूरी की फाइल भेजी थी। 

सीबीआई की जांच में यह सामने आया है कि सत्येंद्र जैन के पास ऐसी संपत्ति है, जो उनकी घोषित आय के हिसाब से काफी अधिक है। एजेंसी ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं और अब अदालत में इस पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सत्येंद्र जैन पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी सार्वजनिक पद की स्थिति का दुरुपयोग कर अपार संपत्ति अर्जित की, जो उनके घोषित आय के स्रोतों से मेल नहीं खाती। अगर अदालत में आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह मामला उनके राजनीतिक करियर के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। यह मामला केवल सत्येंद्र जैन तक सीमित नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी की साख और दिल्ली सरकार की छवि पर भी असर डाल सकता है। 

इस मामले की सुनवाई के बाद यह स्पष्ट होगा कि सत्येंद्र जैन पर मुकदमा चलता है या नहीं, और अगर मुकदमा चलता है तो आगे की कानूनी प्रक्रिया क्या होगी। दिल्ली की राजनीति में यह एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है, क्योंकि सत्येंद्र जैन पार्टी के एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली नेता हैं।

Read This Also:- भारत ने सीमा पर बांग्लादेश की टिप्पणी को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई, बांग्लादेशी डिप्लोमेट को किया तलब