Molitics Logo
होम चुनाव BJP का कड़ा हमला: AAP' पर बच्चों का राजनीति में इस्तेमाल करने का आरोप, केजरीवाल-आतिशी पर फूटा गुस्सा
चुनाव • दिल्ली

BJP का कड़ा हमला: AAP' पर बच्चों का राजनीति में इस्तेमाल करने का आरोप, केजरीवाल-आतिशी पर फूटा गुस्सा

पोस्ट में बच्चों को ‘आप’ का समर्थन करते हुए दिखाया गया था, जिसे भाटिया ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 और भारत के चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का उल्लंघन बताया।

BJP का कड़ा हमला: AAP' पर बच्चों का राजनीति में इस्तेमाल करने का आरोप, केजरीवाल-आतिशी पर फूटा गुस्सा
फोटो: AAP, Kejriwal-Atishi
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना पर तीखा हमला बोलते हुए उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पोस्ट में बच्चों को ‘आप’ का समर्थन करते हुए दिखाया गया था, जिसे भाटिया ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 और भारत के चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का उल्लंघन बताया। भाटिया ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "दिल्ली के मासूम बच्चों को गंदी राजनीति में घसीटना अगर किसी ने सीखा है, तो वह हैं अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो डालकर बच्चों को राजनीति में धकेल दिया, जो जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 के खिलाफ है और चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का भी उल्लंघन है।"

 भाटिया ने आरोप लगाया कि इस वीडियो में बच्चों को "अबकी बार केजरीवाल" कहते हुए दिखाया गया, जो पूरी तरह से चुनावी प्रचार का हिस्सा था। उनका कहना था कि चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के मुताबिक बच्चों का राजनीतिक गतिविधियों में इस्तेमाल करना गैरकानूनी है और ऐसे वीडियो को तुरंत हटाया जाना चाहिए। 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री आतिशी ने यह वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, जिसमें बच्चों को समर्थन करते हुए दिखाया गया था। बाद में अरविंद केजरीवाल ने इस वीडियो को रीपोस्ट भी किया। 

 भाटिया ने यह भी कहा कि केजरीवाल और आतिशी ने मासूम बच्चों का उपयोग सिर्फ अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए किया है, जो न सिर्फ अनैतिक है, बल्कि बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन भी है। भाजपा नेता ने इस पूरे मामले को गंभीर रूप से उठाया और कहा कि अगर ‘आप’ ने इस वीडियो को तुरंत नहीं हटाया, तो वे चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत करेंगे। इसी बीच, दिल्ली भाजपा ने ‘आप’ सरकार के खिलाफ विरोध बढ़ाते हुए पार्टी कार्यालय के बाहर बड़े पोस्टर लगाए, जिसमें ‘आप’ के 10 साल के शासन को निशाना बनाया गया। 

भाजपा ने अपने पोस्टरों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन को 'भ्रष्टाचार के मास्टरमाइंड' बताया। भाजपा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने शराब नीति के तहत ठेकेदारों के मार्जिन को कथित तौर पर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया, और इस शराब घोटाले के माध्यम से भारी रकम कमाई। भाजपा ने मनीष सिसोदिया पर भी आरोप लगाए कि वे शिक्षा मंत्री रहते हुए शराब घोटाले में शामिल रहे और कई उद्योगपतियों के साथ गुप्त बैठकों के जरिए शराब नीति को लागू किया।

 इस दौरान, भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं और इन दोनों को भ्रष्टाचार के आरोपों में सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली भाजपा के नेताओं ने कहा कि दिल्लीवासियों को यह समझना चाहिए कि ‘आप’ के नेतृत्व में दिल्ली में कोई विकास नहीं हुआ है, बल्कि केवल भ्रष्टाचार और गड़बड़ी का बोलबाला रहा है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होने की संभावना है, लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव तिथियों का ऐलान नहीं किया है। भाजपा ने जनता को जागरूक करने के लिए पोस्टर और प्रचार अभियान तेज कर दिए हैं।

Read This Also:- केजरीवाल ने 'पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना' का रजिस्ट्रेशन मरघट बाबा मंदिर से शुरू किया, बीजेपी को झटका?