तेजस्वी यादव के इस पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री और 'हम' पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पलटवार करते हुए एक्स पर लिखा, “बदला लेंगे, बदल देंगे, तोड़ेंगे आपका घमंड।”
मांझी ने तेजस्वी और उनके परिवार पर मुस्लिम समुदाय के 'राजनीतिक इस्तेमाल' का आरोप लगाते हुए कहा,
“वोट दें मुसलमान, राज करें लालू यादव,
वोट करें मुसलमान, नेता प्रतिपक्ष बनें तेजस्वी यादव,
वोट देंगे मुसलमान, राज्यसभा जाएंगी मीसा दीदी,
मंत्री बनेंगे तेज प्रताप यादव,
बहस करेंगे मुसलमान और नेता बनेंगी राबड़ी देवी।
लेकिन अब मुसलमान और दलित आपकी दरी नहीं बिछाएंगे।”
मांझी ने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पर भी निशाना साधा और लिखा, “सिंगापुर से आकर चुनाव लड़ेंगी रोहिणी, विदेश से आकर मुसलमान वोट करेंगे और परिवार सत्ता संभालेगा। यह फार्मूला अब नहीं चलेगा।”
उन्होंने आगे सवाल उठाया, “तेजस्वी जी, आखिर कब तक आप और आपका परिवार मुसलमान भाइयों को अपना गुलाम समझेगा? मुसलमानों का साथ, हमारे परिवार का विकास – अब यह नहीं होगा।”
Read This Also:- Bihar Polls: महागठबंधन में शामिल JMM की नाराजगी, RJD को दी चेतावनी





