PM Modi, Slovakia: भारत-स्लोवाकिया संबंधों पर पीएम का संदेश
प्रधानमंत्री Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह यात्रा भारत और
Slovakia के संबंधों को और गहरा करने तथा सहयोग के नए रास्ते खोजने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि वे राष्ट्रपति Peter Pellegrini और प्रधानमंत्री Robert Fico के साथ होने वाली बैठकों का इंतजार कर रहे हैं, जो दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देंगी।
ब्रेड-नमक से पारंपरिक स्वागत ने खींचा ध्यान
Modi Warm Welcome: होटल पहुंचने पर स्लोवाकिया की परंपरा के अनुसार प्रधानमंत्री Modi का स्वागत ब्रेड और नमक देकर किया गया। यह वहां सम्मान, मेहमाननवाजी और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। यह स्वागत स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री Juraj Blanár
ने किया, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
प्रधानमंत्री के स्वागत समारोह में स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण जोड़ा। म्यावा क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक-नृत्य समूह 'Kopanisiyarik' ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही ‘Lusnika Ensemble’ के युवाओं ने भावपूर्ण तरीके से ‘Vande Mataram’ की प्रस्तुति दी, जिसने माहौल को भावनात्मक बना दिया।
इसी कार्यक्रम में एक अन्य स्थानीय म्यूजिकल ग्रुप ने ‘Mahadev Kirtan Project’ के तहत आध्यात्मिक संगीत प्रस्तुत किया, जिसे प्रधानमंत्री Modi ने भी ध्यानपूर्वक सुना और सराहा। इस प्रस्तुति ने भारतीय और स्लोवाक संस्कृति के बीच आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाया।
कूटनीतिक बैठकों पर रहेगी नजर
PM Modi इस यात्रा के दौरान Slovakia के राष्ट्रपति Peter Pellegrini और प्रधानमंत्री Robert Fico से महत्वपूर्ण मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, तकनीक, ऊर्जा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रधानमंत्री कई प्रमुख बिजनेस लीडर्स से भी बातचीत करेंगे।
स्लोवाकिया यात्रा का ऐतिहासिक महत्व
यह यात्रा इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि 1993 में चेकोस्लोवाकिया के विभाजन के बाद अस्तित्व में आए Slovakia का दौरा करने वाले PM Narendra Modi पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। यह भारत और स्लोवाकिया के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।
विदेश मंत्रालय और पिछली यात्राओं का संदर्भ
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री का स्वागत बेहद गर्मजोशी से किया गया और यह दोनों देशों के मजबूत होते संबंधों का संकेत है। इससे पहले भारत और स्लोवाकिया के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान हो चुके हैं, जिनमें राष्ट्रपति Droupadi Murmu की स्लोवाकिया यात्रा और AI Impact Summit के लिए स्लोवाक राष्ट्रपति की भारत यात्रा शामिल है।
यात्रा का अगला चरण
स्लोवाकिया यात्रा के बाद प्रधानमंत्री Modi फिर फ्रांस लौटेंगे, जहां वे 16–17 जून को एवियन में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां वे वैश्विक नेताओं के साथ आर्थिक विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और Artifical Intelligence जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद 18 जून को वे पेरिस में ‘VivaTech 2026’ में शामिल होंगे, जो यूरोप का प्रमुख Technology और Startup Event है। यहां भारत और यूरोप के बीच तकनीकी सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत की वैश्विक कूटनीतिक सक्रियता, सांस्कृतिक जुड़ाव और तकनीकी सहयोग को एक साथ आगे बढ़ाने वाली मानी जा रही है।
Read This Also:- Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे पर विवाद, जांच के बीच सियासी घमासान
Read This Also:- Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे पर विवाद, जांच के बीच सियासी घमासान





